Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की पूजा के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी है।

10 Apr 2025

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की पूजा के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा के लिए श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में होने वाली पूजाओं के लिए आनलाइन बुकिंग आज से मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गयी है।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी है। मुख्य कार्याधिकारी थपलियाल ने बताया कि इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई और केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुल रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर समिति ने अपनी वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in के जरिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में होने वाली प्रातःकालीन, सायंकालीन और लंबी अवधि की पूजाओं की बुकिंग आज से शुरूकर दी श्रद्धालु अभी 30 जून तक पूजा की बुक कर सकते हैं। उन्होंने बताया पूजा का शुल्क पूर्व की भांति रखा गया है, उसमें कोई भी बढ़ोतरी नही की गयी है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बदरीनाथ धाम की पूजाओं में अभिषेक, महाभिषेक पूजा, वेदपाठ, गीता पाठ, विष्णुसहस्त्रनाम पूजा, चांदी आरती, स्वर्ण आरती, गीत गोविंद पाठ शयन आरती शामिल हैं। इसी तरह भगवान केदारनाथ की पूजाओं में रुद्राभिषेक पूजा, लघु रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय पाठ, षोडशोपचार पूजा, सायंकालीन आरती आदि शामिल हैं। उन्हाेंने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की आनलाइन पूजाओं के रेट निर्धारित हैं और मंदिर समिति की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। गुरुवार से शुरू हाेते ही श्रद्धालुओं ने वेबसाइट के जरिए बुकिंग करनाशुरू कर दिया है। इंटरनेट कार्डिनेटर दीपेन्द्र रावत के अनुसार बदरीनाथ धाम के लिए तीस फीसदी और केदारनाथ के लिए बीस फीसदी पूजाएं आनलाइन बुक हो रही है। अभी तक 93 लाेगाें ने बुकिंग कराई है, जिसमें 32 पूजा बदरीनाथ के लिए बुक की गई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की पूजा के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News